पश्चिमी नौसेना कमान के फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तेग ने 30 जून 2025 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में बंदरगाह का दौरा संपन्न किया। यह दौरा दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में जहाज की परिचालन तैनाती का हिस्सा था और इसमें पेशेवर, सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। इस दौरे ने भारत और सेशेल्स के बीच समुद्री साझेदारी को प्रदर्शित किया। 26 जून 2025 को पोर्ट विक्टोरिया पहुंचने पर, कमांडिंग ऑफिसर ने सेशेल्स के वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की, जिनमें मेजर जनरल माइकल…
Read MoreCategory: News-Headlines
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने औद्योगिक और खनिज साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए UAE के अर्थव्यवस्था मंत्री से मुलाकात की
केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौते (सीईपीए) के अंतर्गत भारत- संयुक्त अरब अमीरात के बीच औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठक के अंतर्गत संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरी से मुलाकात की। इस बैठक में व्यापार विस्तार, संसाधन सुरक्षा और इस्पात तथा एल्युमीनियम में सहयोगात्मक नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत मजबूत वैश्विक औद्योगिक साझेदारी कर रहा है, जो लचीली, संसाधन-सुरक्षित और नवाचार-संचालित है।…
Read Moreकेन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत, जहां पहली बार रोजगार करने वाले कर्मचारियों को एक महीने का वेतन (15,000 रुपये तक) मिलेगा, वहीं नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार पैदा करने के लिए दो साल की अवधि के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा, साथ ही विनिर्माण क्षेत्र के लिए दो साल के लिए विस्तारित…
Read Moreवित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में वृद्धि
वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड उत्पादन के बाद, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में वृद्धि जारी है। मूल्य के हिसाब से कुल खनिज संरक्षण और विकास नियम (एमसीडीआर) खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा 70 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2024-25 में लौह अयस्क का उत्पादन 289 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मई) में लौह अयस्क का उत्पादन 52.7 एमएमटी से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मई) में 53.0 एमएमटी हो गया है, जो 0.6 प्रतिशत की…
Read More