चुनाव आयोग ने कहा- बिहार में मतदाताओं के सहयोग से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से सुचारू रूप से चल रहा है। चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि पुनरीक्षण का प्रारंभिक चरण लगभग पूरा हो चुका है और सभी पात्र मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव आयोग को अभी तक एक करोड़ 69 लाख से अधिक गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। फॉर्म अपलोड करने का काम भी शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 24 जून को जारी निर्देशों के अनुसार…

Read More

अमेरिका में टेक्सास में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 80 हुई

अमरीका के टेक्सास में पिछले शुक्रवार को आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। ग्वाडालूप नदी के पास कैंप मिस्टिक से लापता 11 लड़कियों और एक काउंसलर की तलाश जारी है। रविवार तक, 850 से अधिक लोगों को बचाया गया है। टेक्सास के गवर्नर ने सभी लापता लोगों की तलाश और खोज अभियान जारी रखने की बात कही है।

Read More

कतर में इस्राइल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष युद्धविराम वार्ता का पहला दौर बिना किसी समझौते के समाप्त

इस्राइल और हमास के बीच कतर में संघर्ष विराम वार्ता का पहला दौर, बिना किसी समझौते के समाप्‍त हो गया है। फलीस्‍तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कतर के दोहा में हुई वार्ता का उद्देश्‍य संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई पर किसी कारगर समझौते तक पहुचना था। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के वॉशिंगटन रवाना होने से ठीक पहले संघर्ष विराम पर बातचीत फिर शुरु हुई थी। प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने कहा कि इस्राइली वार्ताकारों को स्‍पष्‍ट निर्देश दिया गया है कि संघर्ष विराम समझौता इस्राइल को स्‍वीकृत शर्तों पर…

Read More

भारत एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर पांच मैचों की श्रंखला एक-एक की बराबरी पर

बर्मिंघम के एजबेस्टन में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने कल रात मेजबान इंग्लैंड पर 336 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 5 मैचों की क्रिकेट श्रृंखला अब 1-1 से बराबरी पर है। इस मैदान पर भारत की ये पहली टेस्ट जीत है। बारिश के कारण 5वें दिन का खेल 100 मिनट की देरी से शुरू हुआ। लेकिन, भारत के गेंदबाज मेजबान टीम के शेष सात विकेट लेने में सफल रहे। आकाशदीप ने मैच में 10 विकेट लिए, गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया…

Read More