भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक दिल्ली के सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के पुनर्निर्माण में कथित प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं का विशेष लेखा परीक्षण करेंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आवास के पुनर्निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं के बारे में 24 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। गृह मंत्रालय ने उपराज्यपाल के पत्र पर संज्ञान लेते हुए एक विशेष सीएजी लेखा परीक्षा की सिफारिश की थी। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले की निंदा की थी। मुख्यमंत्री आवास का पुनर्निर्माण 2020 और 2022 के बीच किया गया था जब देश कोरोना महामारी की चपेट में था।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...