केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने छोटी कंपनियों को पूंजी जुटाने का विकल्प बढ़ाने के लिए गांधीनगर के गिफ्ट सिटी का उपयोग करने का सुझाव दिया है। वे आज मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म में 400वीं कंपनी के सूचीबद्ध होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
बीएसई के एसमई प्लेटफॉर्म में आठ नई कंपनियों के सूचीबद्ध होने के साथ ही ऐसी कंपनियों की संख्या बढकर 400 हो गई।
पीयूष गोयल ने कहा कि छोटी कंपनियां भारत की विकास गाथा का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने बीएसई से स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के साथ जुडने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
एक्सचेंज की क्षमता के बारे में पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबई वह जगह है जहां से हमें उम्मीद है कि एसएमई क्षेत्र को नए पंख मिलेंगे और उनके लिए अधिक पूंजी जुटाई जा सकेगी।
पीयूष गोयल ने छोटी कंपनियों को बढावा देने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिक इस्तेमाल, अनुपालन की प्रक्रिया के बोझ को कम करना, नवाचार को बढ़ावा देना, लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे में सुधार और मुक्त व्यापार समझौते जैसी बातों पर गौर करने का सुझाव दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment