समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर अमर उजाला की सुर्खी है- धरतीपुत्र नहीं रहे। पत्र ने प्रधानमंत्री की इस श्रद्धांजलि को दिया है- उनकी सलाह मेरी अमानत। लोकसत्य के अनुसार इरादे फौलादी लेकिन दिल से काफी मुलायम। जनसत्ता कहता है- मध्यमार्गी राजनीति की नई इबारत लिख, अनंत यात्रा पर निकल गए मुलायम।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उज्जैन के महाकालेश्वर में भक्तों को समर्पित करेंगे महाकाल लोक, दैनिक भास्कर ने इसे सचित्र देते हुए लिखा है कि इस मौके पर नगर में दीपोत्सव मनाया जाएगा।दैनिक जागरण के अनुसार उज्जैन में आज उगेगा सनातन का नव-सूर्य।
निर्वाचन आयोग द्वारा शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को जलती हुई मशाल चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने को अमर उजाला ने प्रमुखता से दिया है।
राजस्थान पत्रिका ने संयुक्त राष्ट्र और रेडक्रॉस की इस चेतावनी को प्रमुखता दी है कि अत्यधिक गर्मी के कारण मानव का रहना मुश्किल हो जाएगा। पत्र आगे लिखता है- बार-बार होने वाली गर्मी की आपदाओं को रोकने के लिए तुरंत सख्त कदम उठाने की आवश्यकता।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment