Categories: News-Headlines

रूस ने यूक्रेन पर 84 मिसाइलें दागी, 11 लोगों की मौत; भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन यात्रा से बचने की सलाह दी

रूस ने कल यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर 84 मिसाइलें दागीं जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के खिलाफ संघर्ष शुरू होने के बाद रूस का यह सबसे बड़ा हवाई हमला है। यूक्रेन की राजधानी कीव के व्‍यस्‍त चौराहों, पार्कों और पर्यटक स्‍थलों पर मिसाइलें दागी गईं। मिसाइलों से विद्युत संयंत्रों को निशाना बनाया गया जिसकी वजह से देश के कई हिस्‍सों में बिजली की आपूर्ति ठप्‍प हो गई।

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और जी-7 के नेता आज वर्चुअल बैठक करेंगे जिसमें यूक्रेन को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता और हमले के लिए रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को जिम्‍मेदार ठहराने पर चर्चा होगी।

भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन यात्रा से बचने की सलाह दी

सरकार ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन न जाने और यूक्रेन में अनावश्‍यक यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है। यूक्रेन में जारी संघर्ष की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने यह परामर्श जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन सरकार और स्‍थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करनाा चाहिए।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यूक्रेन में अपनी मौजूदगी की स्थिति के बारे में दूतावास को जानकारी देते रहें ताकि जरूरत पड़ने पर दूतावास उनकी सहायता कर सके।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.