Categories: News-Headlines

BIS द्वारा आयोजित ‘प्रयोगशालाओं की क्षमता और उनकी प्रबंधन प्रणाली’ से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 17 देशों के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के प्रशिक्षण विंग राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान (एनआईटीएस) द्वारा ‘प्रयोगशालाओं की क्षमता और उनकी प्रबंधन प्रणाली’ विषय पर आयोजित किये गए 13वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अफ्रीकी, कैरिबियन और एशियाई क्षेत्रों से 17 देशों के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

3 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम नोएडा के राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ‘आईएसओ/आईईसी – 17025:2017 परीक्षण एवं जांच प्रयोगशालाओं की स्थापन क्षमता हेतु सामान्य आवश्यकताओं और संसाधन जरूरतों’ के साथ-साथ प्रवीणता परीक्षण, जोखिम प्रबंधन, कानूनी मेट्रोलॉजी, जांच, मापन अनिश्चितता व अच्छी प्रयोगशाला कार्य प्रणालियों आदि की अपेक्षा से अवगत कराया गया; इसके अलावा प्रतिभागियों को प्रयोगशालाओं के दौरे के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान को मानकीकरण एवं अनुरूपता मूल्यांकन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान करने वाला प्रमुख संस्थान माना जाता है। यह संस्थान भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत 1968 से हर वर्ष एशिया, अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका के विकासशील देशों के लिए मानकीकरण तथा गुणवत्ता आश्वासन पर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

बीआईएस द्वारा क्रमशः 2004 और 2011 से एनआईटीएस के माध्यम से प्रबंधन प्रणालियों तथा प्रयोगशाला गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

14 नवंबर, 2022 से 9 दिसंबर, 2022 तक आयोजित मानकीकरण एवं अनुरूपता मूल्यांकन पर 53वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी 14 देशों की भागीदारी हुई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

2 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

3 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.