दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेज दिया है।
CBI ने मनीष सिसोदिया को, दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्ट्राचार के मामले में कल गिरफ्तार किया था। इससे पहले मनीष सिसोदिया से CBI के अधिकारियों ने 2021-22 की आबकारी नीति में अनियमितताओं के सिलसिले में कई घंटे पूछताछ की। आबकारी नीति को वापस ले लिया गया है। श्रीमनीष सिसोदिया सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित ब्यूरो के मुख्यालय में पहुंचे थे। इससे पहले गतवर्ष 17 अक्टूबर 2022 को भी उनसे पूछताछ की गई थी। दिल्ली आबकारी नीति का मामला पिछले साल उस समय शुरू हुआ, जब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस बारे में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने आबकारी नीति में अनियमितताओं का हवाला देते हुए जांच कराने की सिफारिश की थी। इस मामले में जिन पंद्रह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें मनीष सिसोदिया भी एक हैं। प्राथमिकी में इन लोगों पर आबकारी नीति के नियमों और प्रक्रियाओं के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment