भाविनाबेन पटेल ने आज टोक्यो पैरालंपिक में महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस में भारत का पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के अवसर पर रजत पदक जीतना देश के लिए किसी आश्चर्य और यादगार तोहफे से कम नहीं है।
क्लास 4 वर्ग में दुनिया की 12वें स्थान पर मौजूद 34 वर्षीय भारतीय पैरा-टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना का फाइनल में यिंग के खिलाफ कड़ा मुकाबला था। स्वर्ण पदक के मैच में भाविना को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिंग के पास अब चार पैरालंपिक खेलों में छह स्वर्ण पदक हैं। भाविना अपने शुरुआती ग्रुप स्टेज मैच में भी चीन की खिलाड़ी के खिलाफ हार गई थी। लेकिन, प्री-क्वार्टर चरण के बाद भाविना ने जो प्रदर्शन किया, वह उल्लेखनीय है।
पैरालंपिक खेलों में पहली बार भाग ले रहीं भाविना ने अपने से ऊपर वरीयता वाली ब्राजील की जॉयस डी ओलिवेरा के खिलाफ अंतिम 16 के मैच में सीधे गेम में 3-0 से जीत हासिल की थी। क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की बोरिसलावा पेरीक, भाविना की प्रतिद्वंद्वी थीं, जो स्वर्ण पदक के साथ 2016 रियो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता भी थीं। भारतीय खिलाड़ी भाविना ने इस मुकाबले में भी 3-0 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में भाविना ने 2012 पैरालंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और 2016 पैरालंपिक खेलों की रजत पदक विजेता झांग मियाओ को 3-2 से हराया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment