Categories: News-Headlines

भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया

 

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को आकाश प्राइम मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था जिसे लद्दाख में साढे चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई से भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

पृथ्वी-2 मिसाइल की रेंज लगभग साढे तीन सौ किलोमीटर है और यह पांच सौ किलोग्राम तक के पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जा सकता है। अग्नि-1 मिसाइल की रेंज सात सौ से नौ सौ किलोमीटर है और यह एक हजार किलोग्राम तक का भार वहन कर सकती है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आकाश मिसाइल का परीक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परीक्षण ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की स्वदेशी हवाई रक्षा प्रणाली के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हुआ है। इसका लद्दाख में परीक्षण होना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वास्तविक नियंत्रण रेखा के क़रीब है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

rgentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

5 minutes ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

7 minutes ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

27 minutes ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

46 minutes ago

CSK की तैयारियां तेज, IPL में फिर वापसी की उम्मीदों पर टिकी नजर

CSK को लेकर बढ़ी चर्चा, टीम की रणनीति पर फैंस की नजर चेन्नई सुपर किंग्स… Read More

52 minutes ago

वॉशिंगटन सुंदर की बढ़ी अहमियत, ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को मिल रही मजबूती

वॉशिंगटन सुंदर फिर चर्चा में, बल्ले और गेंद दोनों से दिखा रहे दम भारतीय क्रिकेट… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.