Entertainment

भाभीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे ने बिगबॉस में जाने से किया मना

कलर्स चैनल अपने विवादित शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) का 14वां सीजन जल्द से जल्द प्रसारित करना चाहता है, जिस कारण इस रिएलिटी शो के मेकर्स प्रतियोगियों की लिस्ट तैयार करने में लग गए हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के मेकर्स ने ‘नागिन 3’ फेम सुरभि ज्योति से बात की है, जो एकता कपूर के शो में बेला का किरदार निभाती हैं। सुरभि ज्योति के बाद ‘बिग बॉस 14’ के साथ एक और टीवी हसीना का नाम जुड़ गया है।

एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स ने मशहूर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अदाकारा शुभांगी अत्रे से शो को लेकर चर्चा की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभांगी अत्रे ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया है क्योंकि वो एक बड़े शो में अहम किरदार निभा रही हैं।

Read More: LOCKDOWN के बीच भारत छोड़कर भागी थीं सनी लियोनी, अब जल्द लौटना चाहती हैं वापस

जिन्हें शुभांगी अत्रे के बारे में ज्यादा नहीं पता है, उन्हें हम बता दें अदाकारा ने ‘भाभी जी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे की जगह ली है। शिल्पा शिंदे ने एक विवाद के बाद शो से बाहर जाने का फैसला ले लिया था, जिसके बाद शुभांगी अत्रे ने उनकी खाली जगह को भरा था। शुभांगी अत्रे की शानदार अदाकारी के सामने दर्शक शिल्पा शिंदे को जल्द ही भूल गए और मेकर्स यह कहने पर मजबूर हो गए कि शुभांगी ने शिल्पा की कमी पूरी कर दी।

शुभांगी अत्रे के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ को छोटे शहरों में काफी पसंद किया जाता है, जिस कारण ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स उन्हें साइन करना चाहते हैं। अगर वो भाईजान के शो का हिस्सा बनती हैं तो वो बहुत बड़ा दर्शकवर्ग अपने साथ लेकर आएंगी लेकिन अभी तक यह संभव नहीं लग रहा है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

21 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

21 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.