बांग्लादेश सरकार ने कोविड संक्रमण में तेजी से बढोत्तरी को देखते हुए देश में आज से कड़े लॉकडाउन की घोषणा की है। पिछले कुछ हफ्तों में बंगलादेश में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रविवार को देश में 119 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई जो पिछले साल से लेकर आज तक एक दिन में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। संक्रमण दर भी 21 प्रतिशत से ऊपर दर्ज की गई है। पिछले करीब दस दिनों से देश के कई जिले पहले से ही लॉकडाउन में थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की बढ़ती स्थिति को देखकर रविवार को सरकार ने देश भर के लिए कई नये कदमों की घोषणा की है।
सरकारी घोषणा के अनुसार आज सुबह से एक जुलाई की सुबह तक देश भर में सभी सार्वजनिक आवागमन के साधनों का परिचालन स्थगिक कर दिया गया है। रिक्शा और माल ढ़ोने वाली गाड़ियों को चलने की इजाजत रहेगी। सभी शॉपिंग मॉल, दुकानें, रिसॉर्ट्स, सामुदायिक स्थल तथा मनोरंजन केंद्र बंद रहेंगे। अगले कुछ दिनों में लॉकडाउन संबंधित कुछ और घोषणाएं संभावित हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment