Categories: News-Headlines

बांग्लादेश अपने आप को अफगानिस्तान का मित्र और संभावित विकास साझेदार मानता है

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने आज एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि वह अपने आप को अफगानिस्तान का मित्र और संभावित विकास साझेदार मानता है। वह अफगानिस्तान के साथ बुनियादी शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, मानव संसाधन विकास, कृषि, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, आपदा प्रबंधन और सूचना संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करने को तैयार है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अफगानिस्तान की तेजी से बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है, जिसका पूरे क्षेत्र और उससे परे भी असर पड़ सकता है। बांग्लादेश ने अपने साझा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों तथा सार्क संगठन की सदस्यता का उल्लेख करते हुए मुक्ति संग्राम के दौरान अफगानिस्तान के समर्थन को याद किया। वक्तव्य में कहा गया है कि बांग्लादेश पूरे क्षेत्र के समग्र विकास और समृद्धि के प्रधानमंत्री शेख हसीना के दूरदर्शी लक्ष्य को पूरा करने के लिये अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।

बांग्लादेश ने विश्वास व्यक्त किया कि अफगानी लोगों द्वारा समर्थित लोकतांत्रिक अफगानिस्तान ही स्थिरता और विकास की गारंटी है। अफगानिस्तान का पुनर्निर्माण वहां के लोगों पर निर्भर है और वे ही देश का भविष्य तय करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के सामाजिक – आर्थिक विकास के लिये वहां के लोगों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करके बांग्लादेश को प्रसन्नता होगी। वक्तव्य में अफगानिस्तान के सभी पक्षों से विदेशी नागरिकों सहित सबकी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.