Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान में अपने नागरिकों और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे: भारत सरकार

भारत ने कहा है कि वह अफगानिस्‍तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिन्‍दम बागची ने अफगानिस्‍तान की स्थिति के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि काबुल हवाई अड्डे से वाणिज्यिक विमानों का संचालन स्‍थगित किए जाने से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के प्रयासों में रूकावट आयी है। इस प्रक्रिया को फिर शुरू करने के लिए विमानों का संचालन शुरू होने की प्रतीक्षा की जा रही है। अरिन्‍दम बागची ने कहा कि अफगनिस्‍तान की स्थिति पर उच्‍च स्‍तर से लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि भारत, अफगान सिख और हिंदू समुदायों के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि काबुल में पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा स्थिति काफी खराब हुई है। भारत सरकार अफगानिस्‍तान के घटनाक्रम पर पूरी नजर बनाए हुई है। वह समय-समय पर अफगानिस्‍तान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए परामर्श जारी करती रही है और उन्‍हें तुरंत स्‍वदेश लौटने के लिए कहती रही है। विदेश मंत्रालय ने आपात स्थिति में संपर्क के लिए टेलीफोन नंबर जारी किया है। अरिन्‍दम बागची ने बताया कि स्‍वदेश लौटने के इच्‍छुक कुछ भारतीय नागरिक अब भी अफगानिस्‍तान में हैं और वे उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.