भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वर्ल्ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेल रत्न के अलावा 20 खिलाड़ियो को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद अवार्ड दिये गए।
खेल के मैदान पर अपने शानदार खेल से देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियो को सम्मानित करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ।
23 साल बाद यह पुरस्कार किसी भारोत्तोलक को दिया गया है। इससे पहले 1994-95 में कर्णम मल्लेश्वरी और 1996-97 में कुंजूरानी देवी खेल रत्न पा चुकी हैं। मीराबाई चानू ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं वे इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्हें 2020 में टोक्यो ओलंपिक में पदक के बड़े दावेदारों में माना जा रहा है। चानू के बाद राष्ट्रपति ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली खेल रत्न पुरस्कार दिया। कोहली इस सम्मान को पाने वाले तीसरे क्रिकेटर है। कोहली से पहले 1997 में सचिन तेंदुलकर और 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को खेल रत्न मिल चुका है।
खेल रत्न के बाद 20 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिए गए। अर्जुन पुरस्कार के लिए चार साल तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है। अर्जुन अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों में एथलेटिक्स में धाविका हिमा दास, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और धावक जिनसन जॉनसन शामिल हैँ। बैडमिंटन में एन सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज़ी में सतीश कुमार, क्रिकेट में स्मृति मंधाना, गोल्फ में शुभांकर शर्मा , हॉकी में मनप्रीत सिंह और सविता, पोलो में रवि राठौर, निशानेबाज़ी में राही सरनोबत, अंकुर मित्तल और श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और जी साथियान टेनिस में रोहन बोपन्ना , कुश्ती में सुमित, वुशु में पूजा कादियान, पैरा एथलेटिक्स में अंकुर धामा और मनोज सरकार शामिल हैँ।
द्रोणाचार्य अवार्ड मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, भारोत्तोलन कोच विजय शर्मा , टेबल टेनिस कोच ए श्रीनिवास राव और एथलेटिक्स कोच सुखदेव सिंह को दिया गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार उन कोच को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिए हैं। इसके अलावा लंबे वक़्त तक खेल के क्षेत्र में काम करने वाले चार पूर्व खिलाड़ियों को ध्यानचंद अवार्ड दिए गए।
इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नमेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर को ‘मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफ़ी’ दी गई।
आमतौर पर खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन दिए जाते हैं. लेकिन इस बार नियम में बदलाव किया गया है। जिस साल ओलिंपिक या एशियाई खेल हैं, उस साल अवॉर्ड इवेंट खत्म होने के बाद तय किए जाएंगे। इस बार 2 सितंबर को एशियाई खेल खत्म हुए थे। इसके बाद अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर रखी गई थी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment