आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 14 जून 2025

अहमदाबाद विमान हादसे पर जांच कमेटी गठित, केन्‍द्रीय गृह सचिव के नेतृत्‍व में समिति तीन महीने में सौंपेगी जांच रिपोर्ट, इस खबर को राष्‍ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, देशबन्‍धु, दैनिक ट्रि‍ब्‍यून और नवभारत टाइम्‍स ने पहले पन्‍ने पर स्‍थान दिया है। दैनिक भास्‍कर की खबर है- एडवांस ब्रह्मोस से लैस नया तेजस विमान इस माह भारतीय वायु सेना को मिल जाएगा। जनसत्‍ता, दैनिक ट्रि‍ब्‍यून, वीर अर्जुन और हरिभूमि सहित कई अखबारों ने ईरान-इस्राइल के बीच संघर्ष को सुर्खी बनाया है। इसी खबर पर हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं- ईरान इंतकाम…

Read More

ईरान ने इस्राइल पर फिर से मिसाइल हमले किये, इस्राइली वायुसेना का भी तेहरान पर हमला

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ गया है। ईरान की मिसाइलों ने इस्राइल के प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जबकि इस्राइली सेना ने कल तेहरान में सैन्‍य ठिकानों पर फिर से हमले किए। इस संघर्ष से पश्चिम एशिया की स्थिति खतरनाक हो गई है। ईरानी मिसाइलों के यरुशलम और हाइफ़ा पर लगातार हमलों से इजराइल में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। रिहायशी इलाकों पर ईरानी मिसाइलों के हमलों की वजह से इज़राइली नागरिकों ने सुरक्षित स्‍थानों पर शरण ली है। हाइफ़ा क्षेत्र में जोरदार विस्फोटों की आवाज़ें सुनी…

Read More

इसरो ने कल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रॉकेट प्रक्षेपण का सफल परीक्षण किया

इसरो ने कल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रॉकेट प्रक्षेपण का सफल परीक्षण किया। उत्तर प्रदेश में इसरो का यह पहला परीक्षण है। जिसे थ्रस्ट टेक इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किया गया। यह परीक्षण अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एक बड़े आयोजन का हिस्‍सा था, जिसमें लगभग 900 युवाओं द्वारा निर्मित उपग्रहों का परीक्षण किया जाएगा। थ्रस्ट टेक इंडिया के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि यह आयोजन देश के बच्चों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करने के लिए किया जा रहा है।

Read More

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण अब 19 जून को

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने के बहुप्रतीक्षित एक्सियोम-4 मिशन की नई तारीख 19 जून निर्धारित की गई है। इस मिशन में तकनीकी खामियों के कारण देरी हुई थी और अब उनका समाधान कर दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के बीच बैठक में यह पुष्टि की गई कि फाल्कन 9 प्रक्षेपण वाहन में आए तरल ऑक्सीजन रिसाव की समस्या को हल कर लिया गया है। यह रिसाव नियमित पूर्व प्रक्षेपण निरीक्षण के दौरान पता चला था और इसके कारण 11…

Read More