भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड के कम से कम 99.44% इक्विटी और प्रेफरेंस शेयरहोल्डिंग (पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर) के डेल्हीवरी लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में डेल्हीवरी लिमिटेड (डेल्हीवरी) द्वारा ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड (ईकॉम) की कम से कम 99.44% इक्विटी और प्रेफरेंस शेयरहोल्डिंग (पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर) का अधिग्रहण शामिल है। डेल्हीवरी एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध भारतीय कंपनी है। यह एक एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनी है और लॉजिस्टिक्स सेवाओं की पूरी रेंज उपलब्ध कराती है, जिसमें एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी,…
Read MoreAuthor:
इस्राइल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी सलाहकार के मारे जाने की पुष्टि की
इस्राइल की सेना ने ईरान में हुए हवाई हमले के दौरान वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी के मारे जाने की पुष्टि की है। शादमानी ने शुक्रवार को इस्राइल के शुरूआती आक्रमण के दौरान पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ के मारे जाने के बाद कार्यभार संभाला था। ईरान की साइबर सुरक्षा कमान ने इस्राइल पर व्यापक साइबर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया है। IRIB समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है इस्राइली हमले में आवश्यक सेवाएं बाधित हो रही हैं।…
Read Moreअमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन लौटे
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन लौट आए है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के मद्देनजर ट्रंप ने यह फैसला लिया है। विश्व नेताओं द्वारा पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का आग्रह करने वाला संयुक्त बयान जारी करने के कुछ ही घंटों के बाद ट्रंप इस बैठक से अमरीका रवाना हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा है कि ट्रम्प ने साथी जी-7 नेताओं से कहा था कि…
Read Moreकेंद्रीय रेल मंत्री ने मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया। मारुति सुज़ुकी के मानेसर संयंत्र में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल एक प्रमुख अवसंरचना विकास है जो ऑटोमोबाइल परिवहन की रसद दक्षता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है। मानेसर स्थित यह संयंत्र 10 किलोमीटर के समर्पित रेल लिंक के माध्यम से पटली रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है, जो हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) द्वारा विकसित किए जा रहे 121.7 किलोमीटर…
Read More