ईरान ने अमरीका के सैन्य हमले की निंदा की, अंतरराष्‍ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन बताया

ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमरीकी सैन्‍य हमलों की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्‍ट्रीय कानून तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र चार्टर का उल्‍लंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को क्रूर आक्रामक कार्रवाई बताया और इसके परिणामों के लिए पूरी तरह से अमरीका को जिम्‍मेदार ठहराया। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने देश के तीन परमाणु संयंत्रों पर अमरीकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है। अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि इन हमलों के दूरगामी परिणाम होंगे। अमरीकी हमले के कुछ ही घंटों…

Read More

मौसम विभाग ने आज महाराष्‍ट्र, गुजरात, राजस्‍थान, पंजाब, यूपी, हिमाचल और सिक्किम सहित देश के कई हिस्‍सों में आज तेज़ बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल और तटीय कर्नाटक में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को गुजरात तट, पूरे कोंकण तट, सोमालिया तट और आस-पास के समुद्री क्षेत्रों, ओमान और आस-पास के यमन तट और आस-पास के समुद्री क्षेत्रों, मध्य और आस-पास के उत्तर, दक्षिण अरब सागर और उत्तर-पूर्व अरब सागर…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 22 जून 2025

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल भारत समेत दुनियाभर में आयोजित योग-अभ्‍यास के विशेष सत्रों से संबंधित ख़बरें सभी अख़बारों में सचित्र हैं। नवभारत टाइम्‍स ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इन शब्‍दों को पहली ख़बर बनाया है कि दुनिया में संघर्ष के बीच योग से शांति। हिन्‍दुस्‍तान के अनुसार, योग का विश्‍व कीर्तिमान, तीन लाख लोगों ने एक जगह किया योग। छात्रों का 108 बार सूर्य नमस्‍कार। राजस्‍थान पत्रिका ने इस शोध को प्रमुखता से दिया है कि अपने किशोर बच्‍चों के सााथ करें योग और कसरत, बेहतर होंगे…

Read More

अमरीका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया; राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने इसे शानदार सफलता बताया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि अमरीका ने ईरान में फार्दो, नतांज और इस्‍फहान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा है कि इन परमाणु ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला करने के बाद सभी अमरीकी विमान ईरान के वायुक्षेत्र से बाहर आ गये हैं। डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि बमों का पूरा पेलोड प्रमुख परमाणु केन्‍द्र फार्दो पर गिराया गया। रक्षा विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस हमले में जीबीयू-57ए मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर, “बंकर…

Read More