केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) वर्ष 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करेगा

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड- सी बी एस ई ने अगले वर्ष से दसवीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार कराने की घोषणा की है। नई रूपरेखा के अनुसार पहली परीक्षा फरवरी में होगी, जो सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगी। दूसरी परीक्षा मई में होगी जो उन विद्यार्थियों के लिए वैकल्‍पिक होगी जो अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहते हैं। सभी उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, समाज विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषय में अपना प्रदर्शन सुधारने की अनुमति होगी। दोनों चरणों के परीक्षा परिणाम क्रमश: अप्रैल…

Read More

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा तैयारियां पूरी

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पुरी में शुरू होने वाली जगन्‍नाथ रथ यात्रा के लिए ओडिशा पुलिस ने यातायात प्रबंधन, श्री जगन्नाथ मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा और रथों के चारों ओर घेरा, भीड़ नियंत्रण और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है।

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूरा होने के मौके पर लोकतंत्र को संरक्षित रखने का संकल्प लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में आपातकाल लगाये जाने के 50 वर्ष पूरा होने के मौके पर उन अनगिनत व्यक्तियों की दमन युक्त पीड़ा को याद रखने और उनके त्याग को सम्मान देने का संकल्प लिया, जिन्होंने आपातकाल और भारतीय संविधान की भावना को कमतर किये जाने के प्रयास का विरोध किया था। 1974 में नवनिर्माण आंदोलन और सम्पूर्ण क्रांति अभियान को कुचलने के प्रयास के साथ तत्कालीन सरकार ने आपातकाल की ओर क्रूर कदम बढ़ाये थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज दो मिनट…

Read More

NHRC ने दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में एक सरकारी किशोर गृह में साथी कैदियों की मारपीट से चोटों के कारण एक लड़के की कथित मौत पर स्वतः संज्ञान लिया

देश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में सरकारी किशोर सुधार गृह में बंद 17 वर्षीय एक किशोर की उसके दो साथी कैदियों से मारपीट में चोटों के कारण मौत हो गई। कथित तौर पर, शारीरिक हमला 17 जून, 2025 को हुआ था। घायल पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयोग ने कहा है कि अगर समाचार रिपोर्ट सच है, तो यह पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर…

Read More