अमेरिका ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोगी के रूप में भारत को महत्वपूर्ण देश बताया

अमेरिका ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोगी के रूप में भारत को महत्वपूर्ण देश बताया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा होने वाली है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत की भूमिका की प्रशंसा की और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच सशक्त व्यक्तिगत संबंधों पर भी प्रकाश डाला। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब विदेश मंत्री…

Read More

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने 01 जुलाई 2025 को वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन (एओए) का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल एस शिवकुमार को जून 1990 में भारतीय वायु सेना की प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पांडिचेरी विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए और उस्मानिया विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने 35 वर्षों से अधिक की अवधि में कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ संबंधी नियुक्तियों पर कार्य किया है। उनमें एक…

Read More

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रणनीतिक और उभरते कार्यक्षेत्रों में अनुसंधान, विकास और नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान, विकास और नवोन्मेषण (RDI) योजना को मंजूरी दी

भारत के अनुसंधान और नवोन्मेषण इको-सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक रूपांतरणकारी कदम के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज एक लाख करोड़ रुपये की राशि के साथ अनुसंधान विकास और नवोन्मेषण (आरडीआई) योजना को मंजूरी दी है। नवोन्मेषण को बढ़ावा देने और अनुसंधान के व्यावसायीकरण में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, आरडीआई योजना का उद्देश्य आरडीआई में निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने के लिए कम या शून्य ब्याज दरों पर लंबी अवधि के साथ दीर्घकालिक वित्तपोषण…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों (डॉक्टरों) को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों (डॉक्टरों) को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है।” प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “#डॉक्टर्सडे पर सभी मेहनती डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है। वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ…

Read More