प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घाना की राजधानी एक्रा में कल राष्ट्रपति जॉन ड्रॉमनी महामा से वार्ता की। इस अवसर पर दोनों देशों ने 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि बैठक में भारत और घाना के बीच भागीदारी को व्यापक रूप देने का फैसला किया गया है। आज राष्ट्रपति जी और मैंने हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को कॉम्प्रैहैंसिव पार्टनरशिप का रूप देने का निर्णय लिया है। घाना के राष्ट्रनिर्माण की गाथा में भारत केवल एक सहयोगी नहीं बल्कि एक सहयात्री है। हमारा…
Read MoreAuthor:
अमेरिका में छात्र वीजा के लिए आवेदन शुरू
अमेरिकी विदेश विभाग की उप-प्रवक्ता मिग्नॉन ह्यूस्टन ने कहा है कि अमेरिका में छात्र वीज़ा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वीज़ा निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित हैं और छात्रों को अपने वीज़ा का उपयोग केवल अध्ययन के उद्देश्य से करना चाहिए। भारत-अमेरिका संबंधों पर उन्होंने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है और दोनो पक्षों के बीच व्यापार वार्ता जारी है।
Read Moreविदेश मंत्रालय ने माली के कायेस में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री से तीन भारतीय नागरिकों के अपहरण पर गहरी चिंता व्यक्त की
विदेश मंत्रालय ने माली के कायेस में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री से तीन भारतीय नागरिकों के अपहरण पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पहली जुलाई को हथियारबंद हमलावरों ने फैक्ट्री परिसर में हमला किया और भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि माली के पश्चिमी और मध्य भागों में कई स्थानों पर आतंकवदियों ने सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला किया। भारत ने इस घटना की कडी निंदा की है और माली सरकार से भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए सभी आवश्यक उपाय…
Read Moreआज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी –3 जुलाई 2025
क्वाड देशों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की कडी निंदा करने की खबर आज सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है। जनसत्ता की सुर्खी है- क्वाड ने पहलगाम हमले के दोषियों को जल्द सजा देने का आह्वान किया। कोरोना टीका नहीं, अचानक मौतों के पीछे जोखिम भरी जीवन शैली राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है। जंगलों की भीषण आग से यूरोप में जन जीवन अस्त-व्यस्त। फ्रांस और स्पेन समेत कई देशों में आपात स्थिति। स्कूल, दफ्तर और हवाई यातायात प्रभावित। अमर उजाला की सुर्खी है। पांच राज्यों में 11 नदियों का जलस्तर…
Read More