अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का चर्चित व्यापक कर और व्यय विधेयक बृहस्पतिवार देर रात पास हो गया। कैपिटल हिल में बीती रात हंगामेदार सत्र के दौरान, प्रतिनिधि सभा ने 218 से 214 मतों से विधेयक पारित कर दिया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने रिपब्लिकन के नियंत्रण वाली कांग्रेस को इस बिल का अंतिम रूप भेजने के लिए चार जुलाई तक का समय दिया था, जिसे उन्होंने कानून में हस्ताक्षर करने के लिए बिग ब्यूटिफुल बिल कहकर संबोधित किया है।
Read MoreAuthor:
दिल्ली सरकार ने अवधि पार कर चुके वाहनों को ईँधन नहीं देने के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध किया
दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से आयु पूरी कर चुके वाहनों को ईँधन नहीं देने के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस संबंध में आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के पर्यावरण को स्वच्छ करेगी और यहां के वाहनों को जब्त नहीं होने देगी। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आयोग को अवगत कराया है कि जो स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे लगाए गए हैं, वह एक मजबूत…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है। आज सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके पूर्वज केवल प्रवासी नहीं थे, बल्कि एक शाश्वत सभ्यता के संदेशवाहक थे। प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो के नागरिकों को रामनगरी अयोध्या आने का भी निमंत्रण दिया। इससे पहले, प्रधानमंत्री कल रात अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। हवाई अड्डे पर त्रिनिदाद…
Read Moreलोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुग्राम में शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि संसद में बार-बार होने वाले व्यवधानों में काफी कमी आई है, जिसके परिणामस्वरूप कार्य उत्पादकता और सार्थक चर्चा में वृद्धि हुई है। मानेसर, गुरुग्राम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा कि लोक सभा में सत्र देर रात तक चलते हैं और लंबे समय तक वाद-विवाद होता है, जो इस बात को दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्कृति परिपक्व और जिम्मेदार हो रही है। उन्होंने…
Read More