विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर आज शाम नई दिल्ली में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज शाम नई दिल्ली में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चीन के विदेश मंत्री और कम्‍युनिस्‍ट पार्टी पोलित ब्‍यूरो के सदस्‍य वांग यी आज से दो दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे। राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के निमंत्रण पर उनकी यह यात्रा हो रही है। चीन के विदेश मंत्री भारत के विशेष प्रतिनिधि डोवाल के साथ भारत – चीन सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि मंडल स्‍तर की वार्ता के 24वें दौर में शामिल होंगे।

Read More

NHRC ने दो पंजाब पुलिस अधिकारियों द्वारा एक पत्रकार पर सरेआम हमला करने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के बटाला इलाके में दो पंजाब पुलिस अधिकारियों द्वारा एक पत्रकार पर सरेआम हमला करने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के एक वीडियो में, पीड़ित बेसुध पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उस पर हमला करने के बाद भाग रहे हैं। आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस…

Read More

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार थिरु सीपी राधाकृष्णन जी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार थिरु सीपी राधाकृष्णन जी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार बनने पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी लंबी जनसेवा और अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।”

Read More

नकली खाद-बीज की बिक्री के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए कार्रवाई के आदेश

नकली खाद-बीज और कीटनाशकों की बिक्री के मामले में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा रूख अपनाया है। शिवराज सिंह ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वरिष्ठ अधिकारियों की इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक लेकर नकली खाद-बीज व कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों की फसलें खराब होने को सभी अधिकारी अत्यंत गंभीरता से अधिकारी लें, ताकि…

Read More