प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 175 इंजीनियरिंग संस्थानों और 100 पॉलिटेक्निक संस्थानों सहित 275 तकनीकी संस्थानों में ‘तकनीकी शिक्षा में बहु-विषयक शिक्षा एवं अनुसंधान सुधार’ (मेरिट) स्कीम के कार्यान्वयन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के अनुरूप युक्तियों को क्रियान्वित कर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और शासन में सुधार करना है। यह एक ‘केंद्रीय क्षेत्र स्कीम’ है, जिसका कुल वित्तीय प्रभाव 2025-26 से 2029-30 की अवधि के लिए 4,200 करोड़ रुपये…
Read MoreAuthor:
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि ने कहा कि देश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Read Moreउत्तरकाशी जिले में खीरगंगा नदी पर बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक डेढ सौ लोगों को सुरक्षित निकाला गया
उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में कल खीरगंगा नदी पर बादल फटने के बाद आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान जारी है। लगभग डेढ़ सौ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन और अन्य विभागों की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। प्रशासन ने आश्रय स्थलों में पीडि़तों के लिए भोजन, पेयजल और दवाइयों की समुचित व्यवस्था की है। भटवारी क्षेत्र में सड़कों के टूट जाने से यातायात…
Read Moreकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु मंत्रालय की पहलों पर सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल और मुरलीधर मोहोल, समिति के सदस्य, सहकारिता मंत्रालय के सचिव और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सहकारी समितियों को जीवंत और सफल व्यावसायिक इकाइयों के रूप में परिवर्तित करने…
Read More