कैबिनेट ने 5,801 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली 11.165 किलोमीटर लंबी लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंज़ूरी दी, जिसमें 12 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का कॉरिडोर 11.165 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्‍टेशनों को मिलाकर कुल 12 स्टेशन होंगे। चरण-1बी के चालू होने पर, लखनऊ शहर में 34 किलोमीटर का मेट्रो रेल नेटवर्क संचा‍लित होगा। लाभ के साथ विकास को बढ़ावा: लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का चरण-1बी शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। चरण-1बी शहर में मेट्रो रेल…

Read More

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश के शि योमी ज़िले में 8146.21 करोड़ रुपये परिव्यय से 700 मेगावॉट तातो-द्वितीय जल विद्युत परियोजना निर्माण के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में तातो-द्वितीय जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 8146.21 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी। परियोजना पूरी होने की अनुमानित अवधि 72 महीने है। 700 मेगावॉट (4 x 175 मेगावॉट) की स्थापन क्षमता वाली यह परियोजना 2738.06 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन करेगी। परियोजना से उत्पन्न बिजली अरुणाचल प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने और राष्ट्रीय ग्रिड (भारत के विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों और उपकेन्द्रों को जोड़ने वाली उच्च वोल्टेज…

Read More

कैबिनेट ने 4600 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों को स्वीकृति दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अंतर्गत चार और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। भारत में सेमीकंडक्टर इकाइयों के अनुकूल परिवेश के निर्माण में तेज़ी आ रही है। इस क्षेत्र में छह स्वीकृत परियोजनाएं पहले से ही कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। आज स्वीकृत ये चार प्रस्ताव सिकसेम(एसआईसीएसईएम), कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सीडीआईएल), 3डी ग्लास सॉल्यूशंस इंक. और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (एएसआईपी) टेक्नोलॉजीज़ के हैं। इन चार स्वीकृत प्रस्तावों के माध्यम से लगभग 4,600 करोड़ रुपये के कुल निवेश से…

Read More

नए शुल्‍क प्रभावी होने से कुछ घंटे पहले अमरीका और चीन व्‍यापार शुल्‍क में छूट की अवधि लगभग 90 दिन बढाने पर सहमत

अमरीका और चीन ने आज से नए शुल्‍क लागू होने से कुछ घंटे पहले ही बढे हुए व्यापार शुल्‍क लागू होने की समय सीमा 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा है कि वे अगले 90 दिन के लिए शुल्‍क वृद्धि को स्थगित रखेंगे। अमरीका का चीनी वस्तुओं पर शुल्‍क 145 प्रतिशत तक बढ़ाना स्‍थगित रहेगा, जबकि चीन अमरीकी वस्तुओं पर 125 प्रतिशत शुल्‍क नहीं लगाएगा। अमरीका में चीनी आयात पर वर्तमान 30 प्रतिशत का शुल्‍क और चीन को अमरीकी निर्यात पर 10 प्रतिशत…

Read More