भारत और सिंगापुर के बीच परस्‍पर संबंधों को सुदृढ करने के लिए नई दिल्‍ली में मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज वार्ता जारी

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का तीसरा दौर नई दिल्ली में चल रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर, निर्मला सीतारामन, अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री गान किम योंग और विदेश मंत्री जोसेफिन तेओ सहित सिंगापुर के मंत्री भी बैठक में भाग ले रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन भारत-सिंगापुर सहयोग के लिए नया एजेंडा निर्धारित करने का अनूठा तंत्र है। इस दौर की वार्ता से द्विपक्षीय संबंध और व्यापक तथा सुदृढ बनाने के अवसरों की पहचान की…

Read More

माई भारत ने युवा नेतृत्व विकास के लिए स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (SOUL) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग के माई भारत ने ज्ञान साझा करने, क्षमता निर्माण और युवा नेतृत्व विकास पर सहयोग करने के लिए स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (एसओयूएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य शासन, लोक नीति, सामाजिक उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे भारत में 18-29 वर्ष की आयु वर्ग के 1,00,000 युवा नेताओं को तैयार करने के राष्ट्रीय विजन की सहायता करना है। यह समझौता…

Read More

15 अगस्त को 210 पंचायत प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे

पंचायती राज मंत्रालय 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 210 पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में मेजबानी करेगा। अपने जीवनसाथी और नोडल अधिकारियों के साथ, कुल 425 प्रतिभागी इस समारोह में शामिल होंगे। इन विशिष्ट अतिथियों के लिए 14 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी…

Read More

UIDAI ने ISI के साथ 5-वर्षीय अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मंगलवार को भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) के साथ संयुक्त अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य डेटा-संचालित नवाचारों के माध्यम से आधार संचालन की मजबूती, सुरक्षा और विश्वसनीयता को और बढ़ाना है। यह समझौता पाँच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगा और इसमें धोखाधड़ी और विसंगति का पता लगाने, बायोमेट्रिक सक्रियता पहचान उपकरणों का विकास, उच्च जोखिम वाले नामांकन/अद्यतन श्रेणियों की पहचान, बायोमेट्रिक मिलान एल्गोरिदम में सुधार और आपसी सहमति से तय किए गए अन्य प्राथमिकता…

Read More