ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के कूटनीतिक प्रयासों और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय शिष्टमंडल आज पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुआ। यह शिष्टमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर का दौरा करेगा, ताकि आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए देश के दृढ़ दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जा सके। रवाना होने से पहले नई दिल्ली में श्री संजय कुमार झा ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की नीति का एक हिस्सा है और वे दुनिया…
Read MoreAuthor:
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए। खबर है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों का एक बड़ा नेता भी मारा गया। दोनों तरफ से की जा रही गोलीबारी में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हुआ। दो दिन पहले अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादी और नक्सलियों के एक बड़े नेता की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद नारायणपुर, दांतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों के जिला रिजर्व गार्ड के एक दल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। आज सुबह से…
Read MoreiGOT कर्मयोगी ने 1 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम- मिशन कर्मयोगी में एक प्रमुख उपलब्धि की घोषणा की है। कर्मयोगी भारत द्वारा संचालित और प्रबंधित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म आईजीओटी कर्मयोगी पर पूरे भारत में 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी पंजीकृत हो चुके हैं। जनवरी 2023 तक इसमें 3 लाख उपयोगकर्ता पंजीकृत थे और निगत 2 वर्षों में इसमें 30 गुना वृद्धि…
Read MoreNHRC ने अशोका विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को हरियाणा के अशोका विश्वविद्यालय (एक डीम्ड यूनिवर्सिटी) के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में 20 मई, 2025 की एक समाचार रिपोर्ट मिली है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पाया है कि रिपोर्ट, जिसमें उन आरोपों का सार है जिनके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है, प्रथम दृष्टया यह खुलासा करती है कि उक्त प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया है। इसलिए, आयोग ने रिपोर्ट की घटना का स्वतः संज्ञान लेने के लिए इसे उपयुक्त मामला माना है। आयोग ने हरियाणा…
Read More