आईपीएल क्रिकेट के दूसरे क्वालीफायर में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से

आईपीएल क्रिकेट के दूसरे क्लावीफायर में, आज अहमदाबाद में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। विजेता टीम मंगलवार को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलेगी। मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच खिताब जीते हैं जबकि पंजाब ने एक बार भी खिताब नहीं जीता है।

Read More

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में आज से तीसरा लैवेंडर महोत्सव शुरू हो रहा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में, आज से तीसरा लैवेंडर महोत्सव शुरू हो रहा है। दो दिन के इस कार्यक्रम का उद्घाटन केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह करेंगे। इस वर्ष का लैवेंडर फेस्टिवल कई मायनों में विशेष होने वाला है क्योंकि यह जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में भी CSIR Aroma Mission के तहत लैवेंडर की खेती की बढ़ती कामयाबियों का जश्न मनाएगा। इस मिशन के तहत, 5 हज़ार से अधिक किसानों और युवा उद्यमियों को दूरदराज़ के क्षेत्रों…

Read More

हमास कुछ फलस्तीनी कैदियों के बदले 10 जीवित और 18 मृत इजरायली बंधकों को रिहा करने को तैयार

हमास कुछ फलस्तीनी कैदियों के बदले 10 जीवित और 18 मृत इजरायली बंधकों को रिहा करने को तैयार हो गया है। हालांकि, हमास ने युद्धविराम को स्थायी बनाने, गाजा से इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और इस क्षेत्र में निरंतर सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है। अमरीका ने हमास की इन मांगों को नामंज़ूर कर दिया है।

Read More

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान प्रांत के सूरब शहर को पूरी तरह से अपने अधिकार में ले लिया

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी- बी.एल.ए. ने बलूचिस्तान प्रांत के सूरब शहर को पूरी तरह से अपने अधिकार में ले लिया है। अब इस शहर के सैन्य, प्रशासनिक और आर्थिक ढांचे पर बलूच लिबरेशन आर्मी का नियंत्रण है। बी.एल.ए. के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बताया कि तीन घंटे तक चले संघर्ष के बाद बलूच लड़ाकों ने अर्धसैनिक बलों की चौकियों, थानों, उपायुक्त कार्यालय, अतिथि-गृह और बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया और क्वेटा-कराची तथा सूरब-गिदर मुख्य राजमार्गों पर जांच चौकियां स्थापित कर ली हैं। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से…

Read More