यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प से अलास्‍का में रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन शांति पर एकतरफा समझौता न करने का आग्रह किया

यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प से आग्रह किया है कि वे शुक्रवार को अलास्‍का में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन शांति पर एकतरफा समझौता न करे। राष्‍ट्रपति पुतिन द्वारा अपनी शर्तों पर संघर्षविराम की आशंका के बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिच मर्ज की ओर से आयोजित वर्चुअल सम्‍मेलन में इस बारे में आगाह किया गया। इस सम्‍मेलन में अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वलोद्योमीर जेलेंस्‍की तथा यूरोपीय नेता उपस्थि‍त थे। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने नेताओं को आश्‍वासन दिया कि वे रूस के…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में आवारा कुत्‍तों के मुद्दे पर आज सुनवाई करेगी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या पर सर्वोच्च न्यायालय के हाल के आदेश की आज फिर समीक्षा की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने इसके लिए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन.वी. अंजारिया की पीठ का गठन किया है। एक वकील ने सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न पीठों के परस्पर विरोधी निर्देशों का उल्लेख किया था जिसके बाद कल मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा कि वह मौजूदा मुद्दे की जाँच करेंगे। इससे पहले न्यायालय की एक पीठ ने आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने और…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत के इतिहास के उस सबसे दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली गई उथल-पुथल और पीड़ा को याद किया। प्रधानमंत्री ने विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस और धैर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनमें अकल्पनीय क्षति झेलने और फिर नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत रही है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “भारत इतिहास के दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे

राष्ट्र 15 अगस्त 2025 को अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले से करेंगे। प्रधानमंत्री इस प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे और संपूर्ण राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में जब देश 2047 तक विकसित भारत के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह का विषय “नया भारत” रखा गया है। यह समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त नए भारत के लगातार विकास और तरक्की की…

Read More