श्रीनगर जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित थे। अभी यह रेल सेवा श्रीनगर और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच संचालित हो रही है, जिसे जम्मू तवी तक बढ़ाया जा रहा है। विस्तारित मार्ग पर नियमित सेवाएं शनिवार से शुरू होंगी। इस रेलगाड़ी में अब आठ के बजाय 20 डिब्बे होंगे।
इस अवसर श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले बारह वर्ष में रेलवे में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से इस क्षेत्र में निरंतर विकास हुआ है।
आज वंदे भारत को जम्मू से स्टार्ट करेंगे जो माननीय प्रधानमंत्री जी ने एक साल पहले कटरा से स्टार्ट की थी। कटरा से श्रीनगर सर्विस थी आज उसको जम्मू से श्रीनगर करेंगे। इसमें आठ कोच थे पहले और उसको एक्सटेंड करके 20 कोच की ट्रेन बनाई गई है।
इससे वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को विशेष रूप से लाभ होगा। इससे बिना किसी रुकावट के प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाली निर्बाध रेल यात्रा संभव हो सकेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जून में कटरा–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब इस वन्दे भारत ट्रेन में आठ डिब्बे थे। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस ट्रेन का विस्तार जम्मू तक कर दिया गया है और कोच की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
यह ट्रेन आम लोगों के लिए दो मई से शुरू होगी जिससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों के साथ–साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। जम्मू तवी से यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी, बनिहाल स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11 बजकर 10 मिनट में श्रीनगर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन श्रीनगर से दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6 बजकर 50 मिनट पर जम्मू तवी पहुंचेगी। इस यात्रा में कुल चार घंटे पचास मिनट का समय लगेगा।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का कार्य… Read More
संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More
भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment