भारतीय सेना का शीर्ष स्तर का नेतृत्व इस दौरान मौजूदा उभरती सुरक्षा एवं प्रशासनिक चुनौतियों पर विचार-मंथन करेगा
सेना कमांडरों का सम्मेलन अप्रैल 2020 में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ गया था। हालांकि, अब इसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का पहला चरण 27 से 29 मई, 2020 तक और दूसरा चरण जून 2020 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सेना कमांडरों का सम्मेलन एक शीर्ष स्तर का आयोजन है, जिसे साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस दौरान अवधारणाओं के स्तर पर विचार-विमर्श किया जाता है और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों के साथ इसका समापन होता है।
भारतीय सेना का शीर्ष स्तर का नेतृत्व मौजूदा उभरती सुरक्षा एवं प्रशासनिक चुनौतियों पर विचार-मंथन करेगा और भारतीय सेना के लिए आगे की रूपरेखा तय करेगा। सभी पहलुओं या बारीकियों पर व्यापक चर्चाएं सुनिश्चित करने के लिए सारे ही महत्वपूर्ण निर्णय कॉलेजिएट सिस्टम के माध्यम से लिए जाते हैं जिसमें सेना के कमांडर और वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल होते हैं।
साउथ ब्लॉक में आयोजित किए जाने वाले पहले चरण के दौरान लॉजिस्टिक्स और मानव संसाधन से जुड़े अध्ययनों सहित परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चाएं की जाएंगी।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19के प्रभाव को कम करने के उपायों पर ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री से फोन पर बात की
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री सुश्री लिंडा रेनॉल्ड्स के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
दोनों रक्षा मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अपनी ओर से किए गए प्रयासों पर चर्चा की। श्री राजनाथ सिंह ने सुश्री लिंडा रेनॉल्ड्स को कोविड-19 से निपटने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में भारत के योगदान की जानकारी दी और महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में आपसी सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों को कोविड-19 से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने का एक अच्छा आधार प्रदान करती है।
दोनों मंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सामरिक साझेदारी की रूप रेखा के तहत द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग की पहल को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
PIB
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment