Categories: News-Headlines

APEDA ने कर्नाटक और तमिलनाडु के GI टैग वाले इंडी एवं पुलियानकुडी नीबू की पहली हवाई खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 28 अक्टूबर, 2025 को भारत के जीआई-टैग वाले कर्नाटक के विजयपुरा से 350 किलोग्राम ‘इंडी नीबू’ और तमिलनाडु के तेनकासी से 150 किलोग्राम ‘पुलियानकुडी नीबू’ की पहली हवाई खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी। 500 किलोग्राम की यह खेप निर्यात की गई, जो भारत के जीआई-टैग वाले बागवानी उत्पादों के वैश्विक विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।

इस खेप को हरी झंडी दिखाने का समारोह कर्नाटक सरकार के बागवानी विभाग, कर्नाटक लाइम बोर्ड, कर्नाटक सरकार के कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव वी. दक्षिणामूर्ति, आईएएस, और तमिलनाडु सरकार के बागवानी विभाग की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया। एपीडा के अध्यक्ष, अभिषेक देव ने इस खेप को हरी झंडी दिखाई और पहल की सराहना करते हुए भारत के क्षेत्रीय कृषि-उत्पादों को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के ऐसे प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे स्थानीय किसानों और उत्पादक समूहों को सीधा लाभ मिलता है।

हरी झंडी दिखाने के दौरान, एपीडा अध्यक्ष ने कहा कि जीआई-टैग वाले उत्पाद इंडी नीबू और पुलियानकुडी नीबू का यह निर्यात भारत की अनूठी कृषि विरासत के बारे में वैश्विक जागरूकता पैदा करेगा और क्षेत्रीय विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देगा।

किसान-उत्पादक समूहों को वैश्विक उपभोक्ताओं से जोड़कर, यह पहल निर्यात इकोसिस्टम को मजबूत कर रही है, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि उत्पादकों को ब्रांडिंग और बाजार विविधीकरण के माध्यम से बेहतर आय प्राप्त हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि एपीडा किसानों के लाभ के लिए ऐसी पहलों को बढ़ाने में निर्यातकों और उत्पादकों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इसके पूर्व वी. दक्षिणामूर्ति, आईएएस ने अपने संबोधन में कहा कि यह निर्यात पहल कर्नाटक की बागवानी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और किसानों की वैश्विक बाज़ारों तक पहुँच को बढ़ाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। जीआई-टैग वाले इंडी नीबू की सफल खेप राज्य और केंद्रीय एजेंसियों, निर्यातकों और किसान समूहों के बीच मजबूत सहयोग को दर्शाती है।

इंडी नीबू के बारे में

इंडी नीबू, जिसकी खेती मूल रूप से कर्नाटक के विजयपुरा जिले में की जाती है, अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, तेज़ सुगंध, अधिक रस देने वाले और संतुलित अम्लता के लिए जाना जाता है। इसका विशिष्ट स्वाद और भौगोलिक विशिष्टता इसे इस क्षेत्र की कृषि उत्कृष्टता की एक पहचान बनाते हैं। अपने पाककला संबंधी उपयोगों के अलावा, इस नीबू को पारंपरिक चिकित्सा और सांस्कृतिक प्रथाओं में भी महत्व दिया जाता है, जो कर्नाटक की गहरी जड़ वाली कृषि विरासत को दर्शाता है।

पुलियानकुड़ी नीबू के बारे में

पुलियानकुडी, जिसे अक्सर “तमिलनाडु का नीबू शहर” कहा जाता है, तेनकासी जिले में स्थित है और बड़े पैमाने पर नीबू की खेती के लिए प्रसिद्ध है। पुलियानकुडी नीबू, विशेष रूप से कडयम किस्म, अपने पतले छिलके, तेज़ अम्लता, उच्च एस्कॉर्बिक एसिड सामग्री (34.3 मिलीग्राम/100 ग्राम) और लगभग 55% रस प्रतिशत की विशेषता के लिए जाना जाता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह असाधारण स्वाद और गुणवत्ता प्रदान करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन को सहारा देता है। इस नीबू को आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2025 में अपना जीआई-टैग प्राप्त हुआ, जो इसके विशिष्ट क्षेत्रीय और पोषण संबंधी गुणों को मान्यता देता है।

इंडी और पुलियानकुडी नीबू की यह पहली अंतर्राष्ट्रीय खेप वैश्विक बाज़ारों में भारत के क्षेत्रीय रूप से अनूठी, उच्च-गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रमुख कदम का प्रतीक है। यह पहल भारत के जीआई-टैग वाले उत्पादों की वैश्विक पहचान बढ़ाने और बाज़ार संबंधों को मजबूत करने के एपीडा के निरंतर प्रयासों के अनुरूप है, जो किसानों और उत्पादक समूहों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा ने सतत निर्माण में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार, उद्योग और स्टार्टअप्स के बीच सहयोग किया

राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा का ग्रैंड फिनाले और पुरस्कार वितरण समारोह… Read More

6 hours ago

भारत के कोयला और लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने के लिए कोयला शक्ति डैशबोर्ड लॉन्च किया गया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) ने… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 में समुद्री नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 के अवसर… Read More

6 hours ago

भारत की कुल स्थापित ऊर्जा क्षमता 500 गीगावाट को पार कर 500.89 गीगावाट तक पहुँच गई

भारत के ऊर्जा क्षेत्र ने दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो स्वच्छ, सुरक्षित और… Read More

7 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड शुल्क संरचना में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी ने म्यूचुअल फंड शुल्क संरचना में व्यापक बदलाव का… Read More

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा में अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा में अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल विमान में… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.