Categories: News-Headlines

AJNIFM ने एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी उत्कृष्टता केंद्र बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की

अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एजेएनआईएफएम) और माइक्रोसॉफ्ट ने आज एक मसौदा पत्र पर हस्ताक्षकर किए। इस साझेदारी के तहत एजेएनआईएफएम में एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जाएगा। भारत में सार्वजनिक वित्त प्रबंधन के भविष्य को बदलने और उसे नया रूप देने के लिए इस साझेदारी से क्लाउड, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

उत्कृष्टता केंद्र, एआई के अवसर और तकनीक आधारित इन्नोवेशन के लिए अनुसंधान के एक केंद्रीय निकाय रूप में काम करेगा। एजेएनआईएफएम और माइक्रोसॉफ्ट संयुक्त रूप से केंद्र और राज्यों के मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में वित्त और उससे संबंधित क्षेत्रों में उभरती प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल के मामलों का पता लगाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट भारत में सार्वजनिक वित्त प्रबंधन के भविष्य को तय करने के लिए एजेएनआईएफएम के साथ मिलकर साझेदारी करेगा। जिसके तहत वह साझेदारों के लिए एक मजबूत ईको सिस्‍टम का निर्माण करेगा। इसके तहत माइक्रोसॉफ्ट प्रौद्योगिकी, उपकरण और संसाधन प्रदान करेगा, सरकारी अधिकारियों को कुशल बनाएगा और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करेगा।

दोनों संगठन संबधित मंत्रालयों, विभागों और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के लिए कौशल निर्माण कार्यक्रम पर भी मिलकर काम करेंगे। इस प्रयास के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों को वित्तीय क्षेत्र में संभावित जोखिम जैसे मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए उभरती तकनीकी मशीन लर्निंग मॉडल का उपयोग, वित्तीय क्षेत्र जरूरी तकनीकी की भूमिका का प्रशिक्षण दिया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट इस क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान करने वाले उपयोगी सॉल्यूशंस बनाने के लिए अपने भागीदारों, एमएसएमई और आईएसवी के साथ मिलकर काम करेगा।

रणनीतिक साझेदारी के रूप में, माइक्रोसॉफ्ट और एजेएनआईएफएम निम्नलिखित कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे:

एक इन्नोवेशन केंद्र का निर्माण: एजेएनआईएफएम में संयुक्त प्रयास के जरिए उत्कृष्टता केंद्र का विकास। जिसके जरिए वित्त प्रबंधन में विभिन्न सहयोगी मंत्रालय में एआई के इस्तेमाल किया जाएगा
उद्योग आधारित नेतृत्व: माइक्रोसॉफ्ट और एजेएनआईएफएम संयुक्त रूप से शोध पत्र विकसित करेंगे और भारत में सार्वजनिक वित्त प्रबंधन के नए सिरे से विकास के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर क्लाउड, डेटा और एआई की भूमिका पर कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे।
कौशल का फिर से विकास और क्षमता निर्माण: एजेएनआईएफएम के डेवलपर्स और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी डेटा इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, एआई और मशीन लर्निंग आदि तकनीकी में प्रशिक्षित होंगे।
भागीदारों का एक मजबूत ईको सिस्‍टम बनाना: प्राथमिकता के आधार पर वित्तीय प्रबंधन में इन्नोवेशन को बढ़ाने के लिए ईको सिस्‍टम भागीदारों, शिक्षाविदों और एमएसएमई को शामिल करना।

साझेदारी के बारे में बोलते हुए, एजेएनएफआईएम के निदेशक, प्रभात रंजन आचार्य ने कहा, “आर्थिक मामलों के सचिव की अध्यक्षता में फिनटेक से संबंधित मुद्दों पर स्टीयरिंग कमेटी ने एजेएनएफआईएम जैसे प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों में फिनटेक पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की सिफारिश की थी। शोध अध्ययन में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन, विशेष रूप से व्यय प्रबंधन, राजस्व का नुकसान, मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग, मौजूदा डीबीटी प्रणाली का अध्ययन और निर्णय लेने में मशीन लर्निंग मॉडल सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षमता विकास में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख चुनौतियों के समाधान पर जोर होगा। माइक्रोसॉफ्ट से निरंतर तकनीकी सहायता के जरिए एजेएनएफआईएम वित्तीय क्षेत्र में अनुसंधान के साथ उच्च वित्तीय विश्लेषणात्मक टूल से युक्त देश का एकमात्र संस्थान होगा। ”

समझौते पर टिप्पणी करते हुए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कार्यकारी निदेशक (सार्वजनिक क्षेत्र) नवतेज़ बल ने कहा, “एजेएनआईएफएम का भारत की वित्त प्रबंधन प्रणाली को बदलने के लिए अगली पीढ़ी का नेतृत्व तैयार करने, अनुसंधान और इन्नोवेशन के इस्तेमाल का एक लंबा इतिहास है। यह सहयोग माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड और एआई क्षमताओं के साथ सार्वजनिक क्षेत्र में एजेएनआईएफएम के समृद्ध अनुभव को एक साथ लाता है। जिससे डेटा और एआई आधारित प्रशासन और फिनटेक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। हम अनुसंधान में तेजी लाने के लिए उभरती हुई तकनीक में कौशल को सक्षम करने और देश में सार्वजनिक वित्त प्रबंधन के लिए एक मजबूत उद्योग ईको सिस्‍टम के निर्माण में निवेश करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं। “

एजेएनआईएफएम के बारे में:

अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) सार्वजनिक नीति, वित्तीय प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक मुद्दों के क्षेत्र में पेशेवरों के कौशल निर्माण में विशेषज्ञता का केंद्र है, जो पेशेवर क्षमता और अभ्यास के उच्चतम मानकों को बढ़ावा देने के लिए है। एजेएनआईएफएम की स्थापना 1993 में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में की गई थी। एजेएनआईएफएम विभिन्न संगठित सेवाओं, विभिन्न राज्य सरकारों और नागरिक तथा रक्षा प्रतिष्ठानों के कर्मियों के बीच संवाद और विचारों और उनके अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करता है। जो कि शासन और प्रशासनिक सुधारों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एजेएनआईएफएम वरिष्ठ और मध्यम स्तर के प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक प्रमुख मानव संसाधन केंद्र बन गया है।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के बारे में

माइक्रोसॉफ्ट एक इंटेलिजेंट क्लाउड और इंटेलिजेंट आधारित युग के लिए डिजिटल परिवर्तन को सक्षम बनाता है। इसका मिशन पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक संगठन को अधिक से अधिक हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है। माइक्रोसॉफ्ट ने 1990 में भारत में अपना परिचालन शुरू किया। आज, भारत में माइक्रोसॉफ्ट की संस्थाओं में 13 हजार से अधिक कर्मचारी हैं, जो 11 भारतीय शहरों – अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई और पुणे में सेल्स और मार्केटिंग, अनुसंधान, विकास और ग्राहक सेवाओं तथा उनको सपोर्ट देने में लगे हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट भारतीय स्टार्टअप, बिजनेस और सरकारी संस्थानों में डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के लिए स्थानीय डेटा केंद्रों से अपनी वैश्विक क्लाउड सेवाएं प्रदान करता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.