Categories: News-Headlines

7वीं हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (IONS) 28 जून से 1 जुलाई तक ला रीयुनियन में फ्रांसीसी नौसेना द्वारा आयोजित किया गया

हिन्द महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस), जो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है, का 7वां संस्करण दिनांक 28 जून से 01 जुलाई 2021 तक ला रीयुनियन में फ्रांसीसी नौसेना द्वारा आयोजित किया गया। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आभासी रूप से भाग लिया और निवर्तमान और आने वाले अध्यक्षों को बधाई दी।

2008 में भारतीय नौसेना द्वारा बनाई गई योजना में आईओएनएस का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रासंगिक समुद्री मुद्दों की चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करके हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने का प्रयास करना है जिससे भविष्य के मार्ग पर बढ़ने की साझा समझ पैदा होगी। आईओएनएस की अध्यक्षता भारत (2008-10), संयुक्त अरब अमीरात (2010-12), दक्षिण अफ्रीका (2012-14), ऑस्ट्रेलिया (2014-16), बांग्लादेश (2016-18) और इस्लामिक गणराज्य ईरान (2018-21) ने की है। फ्रांस ने दो साल के कार्यकाल के लिए 29 जून 2021 को अध्यक्षका पदभार संभाला है।

संगोष्ठी के दौरान एसएमई प्रस्तुतियां फ्रांसीसी अंतर्राष्ट्रीय संबंध संस्थान- Observatoire du Climat, यूरोपीय संघ, हिंद महासागर आयोग, आईएफसी सिंगापुर, आरएमआईएफसी मेडागास्कर और यूरोपीय संघ के नेतृत्व वाले क्रिटिकल मैरीटाइम रूट्स इंडियन ओशन (सीआरआईएमएआरआईओ) द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। संगोष्ठी में तीन आईओएनएस कार्य समूहों जैसे एचएडीआर, समुद्री सुरक्षा और सूचना साझाकरण और अंतरसंचालनीयता पर पैनल चर्चा भी हुई । नैवल मैरीटाइम फाउंडेशन (एनएमएफ) ने भी मानवीय सहायता एवं आपदा राहत पर परिचर्चा में हिस्सा लिया।

आईओएनएस कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स (सीओसी) नौसेनाओं के प्रमुखों के स्तर पर निर्णय लेने वाली संस्था है, जो द्विवार्षिक आधार पर मिलती है। ईरान की नौसेना द्वारा तेहरान में अप्रैल 2018 में छठा आईओएनएस और सीओसी आयोजित किया गया था। महामारी के कारण, सीओसी 2021, फ्रांसीसी नौसेना द्वारा इस साल के अंत में आयोजित किया जाएगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.