Air Force Day: भारतीय वायुसेना आज 90 वर्ष पूरे कर रही

Air Force Day: भारतीय वायुसेना आज 90 वर्ष पूरे कर रही

आज वायुसेना दिवस है। भारतीय वायुसेना की स्थापना 1932 में 8 अक्तूबर को हुई थी। भारतीय वायुसेना आज 90 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर आज दोपहर चंडीगढ़ में सुखना झील के निकट फ्लाइपास्ट परेड होगी। इतिहास में पहली बार वायुसेना दिवस परेड और फ्लाइपास्ट का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

फ्लाइपास्ट में 75 विमान शामिल होंगे, जबकि नौ विमान स्टेंडबाइ मोड में रखे जाएंगे। हाल में भारतीय वायुसेना में शामिल हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपनी युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, रफेल और हॉक भी फ्लाइपास्ट में शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment