AIIB ने भारत को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के शहरी सेवा कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए 15 करोड अमेरिकी डॉलर के ऋण की मंजूरी दी

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक- (AIIB) ने भारत को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के शहरी सेवा कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए 15 करोड अमेरिकी डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है। बैंक के उपाध्यक्ष डॉक्‍टर डी जे पांडियन ने कहा कि भारत AIIB का सबसे बड़ा लाभार्थी है और बैंक ने अब तक भारत के लिए छह अरब 80 करोड अमेरिकी डॉलर की लागत की 29 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर की 27 अन्‍य परियोजनाएं विचाराधीन हैं जिनमें हरियाणा ऑर्बिटल रेलवे परियोजना शामिल है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए एक सर्कुलर रेलवे, मुंबई में मल्टी कॉरिडोर परिवहन परियोजना और गुजरात में डिजिटल शिक्षा परियोजना के रूप में होगी। उन्होंने आगे बताया कि AIIB भारत में कोविड-19 टीकाकरण के लिए भी पचास करोड अमेरिकी डॉलर की लागत परियोजना को जल्‍द ही मंजूरी देगा। डॉक्‍टर पांडियन ने भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

Related posts

Leave a Comment