Categories: News-Headlines

ADB और भारत ने असम में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने असम में 300 किलोमीटर से अधिक राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों (एमडीआर) को अपग्रेड करने के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस असम दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) कॉरिडोर कनेक्टिविटी सुधार परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय में आर्थिक कार्यक्रम विभाग के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा ने भारत सरकार की तरफ से हस्ताक्षर किए और एडीबी इंडिया के निवासी मिशन के प्रभारी अधिकारी निलय मिताश ने एडीबी की ओर से हस्ताक्षर किए।

इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रजत कुमार मिश्रा ने कहा कि ये परियोजना राज्य राजमार्ग और एमडीआर नेटवर्क के प्राथमिकता वाले खंडों की गुणवत्ता और सेवा बढ़ाने और महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर अंतरालों को भरने के लिए असम सरकार के असम माला सड़क सुधार कार्यक्रम का समर्थन करती है।

निलय मिताश ने कहा, “इस परियोजना के माध्यम से विकसित बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित सड़क नेटवर्क इस राज्य के कम विकसित क्षेत्रों के लोगों की बाजारों और सेवाओं की तरफ गतिशीलता और पहुंच को बढ़ाएंगे जिससे विकास को रफ्तार मिलेगी और ये एसएएसईसी क्षेत्र के लिए विकास उत्प्रेरक के रूप उसकी क्षमता में योगदान करेगा।”

इस राज्य के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में छह सड़क खंडों सहित इस परियोजना के तहत जो सड़कें अपग्रेड की जानी हैं वे भारत को भूटान और बांग्लादेश से जोड़ने वाले एसएएसईसी कॉरिडोर से जुड़ी हैं। इनसे सीमा पार व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ये परियोजना सड़क, रेल, अंतर्देशीय जलमार्ग और हवाई परिवहन सुविधाओं के लिए जोगीघोपा में बनाए जा रहे मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और सिलचर में प्रस्तावित एक अन्य पार्क में भी सहायक होगी।

ये परियोजना राज्य के राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों का एक लेन से दो लेन तक विस्तार करेगी और नए जलवायु और आपदा-प्रतिरोधी ढांचों का निर्माण करेगी। ये फुटपाथों और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को स्थापित करेगी, बाढ़ वाले क्षेत्रों में राजमार्गों को ऊपर उठाएगी, और पहाड़ी व पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन रोकथाम वाले ढांचों को बनाएगी।

इससे प्रभावित स्थानीय लोगों के गांवों में सामुदायिक स्कूल, पानी, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाएं, और विरासत व पर्यटन स्थलों को बहाल किया जाएगा। परियोजना क्षेत्रों में वन्यजीवों और आवासों की सुरक्षा के लिए वायाडक्ट ढांचे बनाए जाएंगे ताकि हाथियों के आवासों में मानव-हाथी संघर्ष से बचा जा सके। इसके अलावा सामुदायिक सड़क का उपयोग करने वालों, ड्राइवरों, मोटरसाइकिल सवारों, स्कूली शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में सूचित और प्रशिक्षित किया जाएगा। ये परियोजना असम लोक निर्माण (सड़क) विभाग की क्षमता को मजबूत करेगी जिससे वो सड़क संपत्तियों के प्रबंधन, सड़क परियोजनाओं में जलवायु और आपदा लचीलापन को एकीकृत करने और पर्यावरण, पुनर्वास व स्वदेशी लोगों की चिंताओं जैसे सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने में सक्षम हो सके।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

25 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

25 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

25 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

25 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.