क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी T20 में 200 रन का पर्सनल स्कोर बनाना चाहते हैं। 15 साल के क्रिकेटर ने कहा कि उनका लक्ष्य IPL में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना है। वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक बनाने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे T20 क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाना चाहते हैं। इस सीजन वैभव ने 230+ स्ट्राइक रेट से 500+ रन बनाए वैभव इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा है। 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा हैं। वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपने डेब्यू IPL सीजन 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाया था। यह IPL में किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक था। उन्होंने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर शतक लगाया था। उन्होंने अपनी दोनों सेंचुरी जयपुर में लगाई है। क्रिस गेल के नाम टी20 की सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंद पर नाबाद 175 रन बनाए थे। यह टी20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। गेल ने उसी मैच में 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो IPL का सबसे तेज शतक था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंंच हैं, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए। ———————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… कोहली के फैंस ने हेड की पत्नी को ट्रोल किया:बेटी पर भी भद्दे कमेंट किए; IPL मैच में बहस हुई थी IPL मैच में बहस के बाद विराट कोहली के फैंस ने ट्रैविस हेड के परिवार को ट्रोल किया। उनकी बेटी पर भी भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट किए गए। हेड की पत्नी जेसिका ने ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘द एडवरटाइजर’ से कहा- ‘यह सब मुझे 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद की ट्रोलिंग की याद दिला रहा है।’ पूरी खबर पढ़ें…
वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं:बोले- हाफ सेंचुरी में दिलचस्पी नहीं, IPL में गेल का रिकॉर्ड तोड़ना टारगेट
