राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। माउंट आबू में आज भी न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सीकर के फतेहपुर में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। राज्य के उत्तरी भागों में कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।