तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रेल और सड़क परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। रेल और सड़क परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित। मौसम विभाग ने हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती संचरण के कारण तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। यह कन्‍याकुमारी और आस-पास के क्षेत्र में बना हुआ है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी, विरुधुनगर और तेनी जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश होने की आशंका व्‍यक्‍त की है। मुख्‍यमंत्री एम० के० स्‍टालिन स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मिलने के लिए दिल्‍ली में हैं।

Related posts

Leave a Comment