राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी। एक ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा: “जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं! मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने राज्य के लिए प्रगति की नई ऊंचाइयों की कामना की। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: “समस्त झारखंडवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधन और जनजातीय कला-संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश प्रगति की ऊंचाइयों को प्राप्त करे।”

Related posts

Leave a Comment