Categories: News-Headlines

76वें इन्फैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में इन्फैंट्री बिरादरी एक “इन्फैंट्री डे बाइक रैली 2022” का आयोजन

27 अक्टूबर को मनाए जाने वाले 76वें इन्फैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में इन्फैंट्री बिरादरी एक “इन्फैंट्री डे बाइक रैली 2022” का आयोजन कर रही है, जिसमें 16 अक्टूबर 2022 से शिलांग (मेघालय), वेलिंगटन (तमिलनाडु), अहमदाबाद (गुजरात) और जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर) सहित सभी प्रमुख दिशाओं से एक साथ चार बाइक रैलियां शामिल हैं। बाइक रैली पूरे देश को कवर करेगी और “इन्फैंट्री डे” पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर समाप्त होगी।

दस बाइकर्स वाले प्रत्येक समूह, इन्फैंट्री की दलीय भावना यानी ‘एस्प्रिट-डी-कॉर्प्स’ को प्रदर्शित करने के लिए 8000 किमी की समूची यात्रा को कवर करेंगे। सभी दिशाओं से आगे बढ़ने के पीछे न केवल इन्फैंट्री की भावना व साहस का प्रदर्शन करना है, बल्कि हमारे नागरिकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना भी है। “बैयोनेट बाइकर्स” इन्फैंट्री के सैनिकों और उनके परिवारों की वीरता तथा बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, छात्रों एवं स्थानीय आबादी के साथ बातचीत करेंगे, साथ ही उन सभी के साथ जुड़ाव को नवीनीकृत करेंगे।

बाइकर समूहों का नेतृत्व शिलांग से असम रेजिमेंट, अहमदाबाद से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट, उधमपुर से जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.