सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज नई दिल्ली में 75वें संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण किया। संयुक्त राष्ट्र और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी समर स्मारक पर फूल-माला चढाई। इस वर्ष के शांति सैनिक दिवस का विषय है -“Peace begins with me” यानि शांति की शुरूआत मुझ से होती है। सेना प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस पर शांति स्थापित करने का कार्य करते हुए संघर्ष वाले क्षेत्रों में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सम्मानित किया। कांगो से लाइबेरिया और दक्षिण सूडान तक भारत ने 51 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक मिशनों में तीन लाख से अधिक सैनिकों को शांति सैनिक के रूप में तैनात किया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...