रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि लगभग 70 हजार टन ईंधन से भरा एक डिपो दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के शहर ज़ापोरिज़्ज़िया के पास नष्ट हो गया। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूसी सेना ने ज़ापोरिज़्ज़िया और डोनेत्स्क क्षेत्रों में मिसाइलों, गोला-बारूद और अन्य तोपों के हथियारों से भरे यूक्रेन सेना के गोदामों को भी नष्ट कर दिया।
इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि कल रूसी सेना ने ज़ापोरिज़्ज़िया में एक आवासीय इमारत पर हमला किया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।