63वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर एनडीसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया और इस पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों ने शहीद सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। यह पाठ्यक्रम शासन, प्रौद्योगिकी, इतिहास व अर्थशास्त्र के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीति पर केंद्रित है। इसका प्रतिनिधित्व भारतीय सेना के 41 अधिकारी, भारतीय नौसेना के 7, भारतीय वायु सेना के 13, लोक सेवा के 19 और 30 मित्र देशों (एफएफसी) से 40 अधिकारी कर रहे हैं।
एनडीसी, 47 सप्ताह की अवधि वाले इस पाठ्यक्रम को रक्षा और सिविल सेवा (आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, डीआरडीओ आदि) के वरिष्ठ अधिकारियों को एक साथ लाने के लिए आयोजित करता है। विभिन्न भौगोलिक और भू-राजनीतिक संदर्भों में विविध सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में एनडीसी के पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता को देखते हुए पिछले पाठ्यक्रमों में एफएफसी से प्रतिनिधित्व में बढ़ोतरी देखी गई है।
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) की स्थापना 1960 में हुई थी। यह रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख अंतर-सेवा शैक्षणिक संस्थान है। इसे देश में रणनीतिक शिक्षा के लिए सर्वोच्च संस्थान माना जाता है।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment