52वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से गोवा में

52वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से गोवा में

भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव-इफ्फी के 52वें संस्‍करण के शानदार उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्‍म महोत्‍सव के बारे में जानकारी दी।

फिफ्टी सैकेंड इफ्फी अपने आप में बहुत कुछ नया लेकर आया है और कोविड-19 पेंडेमिक के चलते जो चुनौतियां थीं, उसके रहते हुए भी सब प्रयास किए गए, ताकि देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी फिल्‍म्‍स को भी यहां लाया जाए। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स को भी लाया जाए और यहां तक कि इस बार के इंडियन फिल्‍म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर हेमा मालिनी जी और प्रसुन जोशी जी ये दोनों भी यहां पर आएंगे और ये पहली बार हो रहा है कि ब्रिक्‍स फिल्‍म फेस्टिवल भी इफ्फी के साथ-साथ होगा, तो दुनिया के पांच देशों की पिक्‍चर्स को भी गोवा में दिखाने का अवसर मिलेगा इफ्फी के साथ-साथ।

फिल्‍म निर्माता करण जौहर और अभिनेता मनीष पाल आज उद्घाटन कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। फिल्‍म अभिनेता सलमान खान, रणबीर सिंह और रितेश देशमुख के अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर तथा जेनेलिया देशमुख इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

इस वर्ष के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का मुख्य आकर्षण यह है कि देश भर से 75 प्रतिभाशाली युवा “कल के 75 रचनात्मक मस्‍तिष्‍क” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मार्टिन स्कॉर्सेज़ और इस्तेवन स्ज़ाबो को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की दो बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। कार्लोस सौरा द्वारा निर्देशित ‘द किंग ऑफ ऑल वर्ल्ड’ ओपनिंग फिल्म होगी और इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर भी होगा। वहीं विश्व पैनोरमा खंड के तहत दुनिया भर में 55 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजकों ने घोषणा की है, सिनेमा की दुनिया में हाल ही में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्वर्गीय दिलीप कुमार, पुनीत राजकुमार और फिल्म निर्माता बुद्धदेव दासगुप्ता को सम्मानित किया जाएगा। नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर के बीच हाइब्रिड और वर्चुअल दोनों माध्‍यमों से आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment