हैकर्स ने फेसबुक में खामी के कारण पांच करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक कर लिए. डाटा चोरी होने के बाद फेसबुक ने माफी मांगते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है. बताया जा रहा है कि हैकर्स ने “व्यू एज़” फीचर का गलत उपयोग किया है.
फेसबुक के पांच करोड़ यूजर्स के डाटा चोरी होने की बात सामने आई है. फेसबुक ने शुक्रवार को बताया कि एक सुरक्षा खामी के चलते ऐसा हुआ और हैकर्स को इन यूजर्स के खातों का अधिकार मिल गया. हालांकि फेसबुक ने इस खामी को अभी दूर कर दिया है और साइबर क्राइम शाखा को जानकारी दे दी है.
फेसुबक ने कहा कि हैकर्स ने फेसबुक के फीचर “व्यू एज़” को यूजर्स के अकाउंट को हैक करने के लिए उपयोग किया है. जो यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं वह अपने अकाउंट को एक बार फिर से रि-लॉगिन कर लें. साथ ही इस सारी घटना की जानकारी हेड ऑफ सिक्योरिटी को भी दे दी गय़ी है.
फेसबुक में इसके लिए यूजर्स से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी गोपनीयता और सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने अस्थायी तौर पर “व्यू एज़” फीचर को भी बंद कर दिया है.
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment