Categories: News-Headlines

42 बस चालक उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

सार्वजनिक बसों को चलाते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने की कोशिश करने में उनके प्रयासों के लिए बस चालकों को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से आज एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (एएसआरटीयू) द्वारा नई दिल्ली में हीरोज ऑन द रोड सम्मान समारोह मनाया गया। अलका उपाध्याय, सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस कार्यक्रम के लिए पूरे देश से अपने परिवारों के साथ आए हुए 42 चालकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। उनमें से 17 चालकों ने 30 वर्षों से ज्यादा रिकॉर्ड समय तक अपनी सेवा बिना किसी दुर्घटना के प्रदान की है।

वर्तमान में, नगर निगमों के अंतर्गत 80 राज्य सड़क परिवहन उपक्रम (एसआरटीयू)/एसपीवी एएसआरटीयू के सदस्य हैं जो संयुक्त रूप से लगभग 1,50,000 बसों का संचालन करते हैं और लगभग 07 करोड़ यात्रियों को सस्ती और सुरक्षित सेवाएं प्रदान करते हैं। एएसआरटीयू मुख्य रूप से देश में सार्वजनिक सड़क परिवहन सेवाओं के विकास और सुधार से संबंधित है। एएसआरटीयू, नवीनतम विकास पर चर्चा करने, प्रमुख मुद्दों/चुनौतियों की पहचान करने, विभिन्न बैठकों, सम्मेलनों और सेमिनारों/कार्यशालाओं का आयोजन करके राज्य सड़क परिवहन उपक्रमों की सर्वोत्तम प्रथाओं पर जानकारियों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है।

मंत्रालय ने संबंधित संगठनों और हितधारकों के साथ मिलकर शिक्षा, इंजीनियरिंग (सड़क और वाहन), प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा मुद्दे का समाधान करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति तैयार की है। एसआरटीयू की बसों में सड़क दुर्घटनाओं की दर बहुत कम (0.09) हैं, जबकि कुछ एसआरटीयू की शहरी परिवहन सेवा में दुर्घटना का औसत दर 0.09 (हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु-सेलम, उत्तराखंड, अंडमान एवं निकोबार और दिल्ली) से भी कम है।

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एसआरटीयू द्वारा किए गए कुछ उपाय निम्न प्रकार हैं

चालक से संबंधित

i. भर्ती के दौरान शिक्षित और अनुभवी चालकों का चयन

ii. चयनित चालकों का प्रेरणात्मक प्रशिक्षण और रिफ्रेशर ट्रेनिंग

iii. चालकों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करना

वाहन से संबंधित

i. अनुसूची के अनुसार बस का रखरखाव, ब्रेक, स्टीयरिंग, हेडलाइट, टायर आदि जैसे सुरक्षा संबंधी बातों पर ध्यान केंद्रित करना।

ii. चालक सीट का एर्गोनोमिक डिजाइन

iii. हमेशा वाहन की फिटनेस सुनिश्चित करना

परिचालन निर्धारण

i. चालकों के लिए आराम की सुविधा साथ कार्य सूची और रोस्टर

ii. सभी सुविधाओं वाले शौचालय की व्यवस्था

प्रेरक उपाय

i. सभी चालकों के लिए वर्ष में कम से कम एक बार रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रदान करना।

ii. दुर्घटना मुक्त सेवा करने वाले चालकों के लिए डिपो, क्षेत्र, जोन और राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र।

सुरक्षा पुरस्कारों के लिए चालकों की सूची

क्रम संख्या
चालक का नाम
एसटीयू
दुर्घटना रहित सेवा(वर्षों में)
श्रेणी

1
केदारी तम्मन्ना बकारी
उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम
38
मुफस्सिल

2
अकुला महबूब बाशा
आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम
36
मुफस्सिल

3
घोडके किसान रामभाऊ
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम
36
मुफस्सिल

4
कल्लू सोमी रेड्डी
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम
35
मुफस्सिल

5
लक्ष्मण रेड्डी
बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन
35
शहर

6
कांडी रंगा रेड्डी
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम
35
शहर

7
शेख दयान
ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम
34
मुफस्सिल

8
सियाराम चौधरी
राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम
34
मुफस्सिल

9
पी स्वामीनाथन
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम -विल्लुपुरम
34
मुफस्सिल

10
एजाज अहमद शरीफ
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम
33
मुफस्सिल

11
एस. ए. एन. राजू
आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम
33
शहर

12
इशाक शरीफ
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम
33
शहर

13
मीर पीरूभाई छोटूभाई
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम
32
मुफस्सिल

14
दीवान सिंह
उत्तराखंड परिवहन निगम
32
मुफस्सिल

15
एन. षणमुगसुंदरम 
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – कोयम्बटूर 
31
रायट

16
टी मारिया गनैया
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – तिरुनेलवेली 
30
शहर

17
एम. राजेन्द्रन 
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – विल्लुपुरम 
30
शहर

18
मो. रफीक अब्दुल सत्तार मुल्ला
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम 
29
शहर

19
सुरेश एन. भाविकातु 
उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम 
29
शहर

20
एम. रमेश 
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – मदुरै 
28
मुफस्सिल

21
आईपी अंगामुत्थु
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – सेलम 
28
शहर

22
के. अंदामुथु
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – कोयम्बटूर 
27
मुफस्सिल

23
सी. रेवीचंद्रन 
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – कुंभकोणम 
27
मुफस्सिल

24
एस. पराज
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – कुंभकोणम 
27
शहर

25
एस. वीरमणि
महानगर परिवहन निगम (चेन्नई) 
26
शहर

26
नंदकुमार लावंड
नवी मुंबई नगरपालिका परिवहन 
26
शहर

27
कनगराज 
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – मदुरै 
26
शहर

28
राजेंद्र महादेव
सोलापुर नगर परिवहन निगम
25
शहर

29
करुं नारायण कूचकर
पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड
24
शहर

30
एस रविचंद्रन
राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम
23
मुफस्सिल

31
वी. थिरुमताई
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम – सेलम
23
मुफस्सिल

32
मीनात्शी सुंदरम
तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम -तिरुनेलवेली 
22
मुफस्सिल

33
गिरिजाशंकर लालताप्रसाद पांडेय
बेस्ट अंडरटेकिंग
21
शहर

34
शेमार वी. भट
कदंब परिवहन निगम लिमिटेड
20
मुफस्सिल

35
मुक्तलटजर सिंह
पेप्सू सड़क परिवहन निगम
17
मुफस्सिल

36
एन अब्दुल रशीद
केरल राज्य सड़क परिवहन निगम
16
शहर

37
एस. सोमेनकटे
कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम
15
मुफस्सिल

38
श्रवण कुमार
कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम
15
शहर

39
अनीश कुमार
केरल राज्य सड़क परिवहन निगम
13
मुफस्सिल

40
प्रांजल बोरा
असम एस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन
11
मुफस्सिल

41
भास्कर कलिता
असम एस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन

शहर

42
आनंद कुर्नार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम

मुफस्सिल

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.