भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 35,178 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 52 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,67,415 दर्ज की गई है, जो 148 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.14 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है।
भारत में रिकवरी दर 97.52 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,14,85,923 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 37,169 मरीज स्वस्थ हुये हैं।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,97,559 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 49.84 करोड़ से अधिक (49,84,27,083) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.95 प्रतिशत है, जो पिछले 54 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.96 प्रतिशत रही, जो पिछले 23 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 72 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment