संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन पर विचार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद 24 अगस्त को विशेष सत्र का आयोजन करेगी। संयुक्त राष्ट्र ने कल कहा कि लगभग 90 देशों के अनुरोध पर यह सत्र आयोजित किया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र की अस्थायी सूची के अनुसार ब्रिटेन और फ्रांस ने सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव का समर्थन किया है जबकि चीन और रूस समर्थन नहीं कर रहे हैं। अमरीका इस प्रस्ताव के समर्थक देशों में शामिल नहीं है। अमरीका का दर्जा पर्यवेक्षक देश के रूप में है।
तालिबान का सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कतर से अफगानिस्तान लौट आया है। बरादर की यह वापसी इन खबरों के बीच हो रही है कि वह अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति बन सकता है। बरादर तालिबान गुट में हैबतुल्लाह अखूंदज़दा के बाद दूसरे नंबर का नेता है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment